सरकार की नई नीति का विरोध, सोलर संचालकों का विशाल मोर्चा

पहले के समान अनुदान और शर्ते जारी रखने की मांग

* कठोरा नाका से बिजली कार्यालय पर निकला मोर्चा
अमरावती /दि.5 – ऑल इंडिया रिनेवेबल एनर्जी एसो. ने शासन द्वारा घरों, दुकानों पर सौर उर्जा पैनल लगाने की नीति में किये गये कथित परिवर्तन के विरोध में आज दोपहर कठोरा नाका से बिजली कंपनी महावितरण के कार्यालय पर विशाल मोर्चा निकाला गया. जिसका नेतृत्व एसो. के आशीष पेठे और अन्य पदाधिकारियों ने किया. इस समय एसो. के निवेदन बिजली कंपनी अभियंता को सौंपे गये. जिसमें पहले के समान अनुदान और शर्ते जारी रखने की मांग शासन और महावितरण से की गई.
एसो. का निवेदन में दावा है कि, महाराष्ट्र में सौर बिजली योजना अच्छी चल रही है. किंतु सरकार की नई नीति से 60 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ता प्रभावित होंगे. पीएम सूर्यघर योजना में काफी ऑडर्स रद्द होने की आशंका भी एसो. ने व्यक्त की है. मोर्चे में बडी संख्या में सोलर उपभोक्ता और सोलर पैनल के विक्रेता सहभागी हुए. उन्होंने कंपनी और शासन की नीतियों के विरुद्ध नारेबाजी भी की.

Back to top button