धर्मदाय कॉटन फंड में शनिवार को भव्य हिंदू सम्मेलन

जगद्गुरु माउली सरकार का मुख्य मार्गदर्शन

अमरावती /दि.10 – सिद्धी विनायक-श्रीकृष्णपेठ प्रभाग ने आगामी शनिवार 14 मार्च को धर्मदाय कॉटन फंड कमिटी में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया है. मुख्य मार्गदर्शन जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य राजेश्वरानंदाचार्य माउली सरकार का आशीर्वचन होगा. उसी प्रकार जैन साधक संदीपभाई वैद्य, गुरुद्वारा के रागी भाई किशन सिंह खालसा, संत कंवरराम साहिब के चतुर्थ ज्योत साईं राजेशलाल कंवर और अरविंद बाबा देशमुख विशेष रुपसे उपस्थित रहेंगे.
आगामी शनिवार शाम 6 बजे से आयोजित हिंदू सम्मेलन में श्रीरामरक्षा पाठ, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, भारतमाता पूजन, आरती और अन्य कार्यक्रम रहेंगे. स्वदेश, स्वधर्म और संस्कृति का संवर्धन करने हिंदुओं का संगठित होना समय की आवश्यकता है. अत: अधिकाधिक बंधु-भगिनी से सम्मेलन में सहपरिवार सहभागी होने का आवाहन हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति सिद्धी विनायक-श्रीकृष्णपेठ प्रभाग ने किया है.

Back to top button