भाजपा युवा मोर्चा ने किया महिला पुलिस, डॉक्टर व नर्सो का सम्मान

विश्व महिला दिवस पर कार्यस्थल पर जाकर किया सत्कार

अमरावती / दि.10 – विश्व महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर की ओर से समाजसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए महिला पुलिस कर्मियों व महिला डॉक्टरों व महिला नर्सो का सम्मान किया गया.
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर अपने- अपने कार्यस्थलों पर सेवा दे रही महिलाओं को शाल व पुष्प भेंट कर उनका सत्कार किया. इस समय भाजपा युवा मोर्चा शहराध्यक्ष विजय उर्फ विक्की शर्मा ने कहा कि महिलाएं आज अपनी प्रतिभा और परिश्रम से समाज को नई दिशा दे रही है. पुलिस और स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत महिलाओं का समर्पण और सेवा भाव वास्तव में सराहनीय है. इस समय भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष विक्की शर्मा के साथ महामंत्री आकाश पाटिल, शुभ साहू, कीर्ति दीप सराफ, रमेश गुप्ता, श्रीकांत बिजवे, रोहित गुप्ता, अक्षय भोगल, पीयूष श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, आकाश गौर, दुर्गेश सोलंके उपस्थित थे. महिला दिवस पर की गई इस पहल की शहर में सराहना की जा रही है.

Back to top button