पत्रकारों के लिए इसी सत्र में विकास बोर्ड

आशीष शेलार का बडा ऐलान

* समाचार पत्र विक्रेताओं को भी मिलेगा फायदा
मुंबई/दि.10 – पत्रकार और समाचार पत्र विक्रेताओं हेतु दो अलग-अलग विकास बोर्ड विधान मंडल के बजट सत्रावसान से पहले स्थापित किए जाएंगे. उसी प्रकार बालशास्त्री जांभेकर पत्रकार सम्मान धन योजना के मापदंडों में भी बदलाव होगा. यह घोषणा सूचना और तकनीकी मंत्री एड. आशीष शेलार नेे विधान परिषद में की.
बीजेपी के श्रीकांत भारतीय ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखा था. जिसका उत्तर मंत्री महोदय दे रहे थे. भारतीय ने राज्य सरकार द्वारा बनाई गई यदु जोशी की अध्यक्षता वाली अधिस्वीकृति समिति और मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष वसंत मुंडे द्वारा उठाई गई मांगों के मुद्दे सदन में रखे. जिस पर आशीष शेलार ने जवाब दिया कि, अक्तूबर 2024 में ही राज्य शासन ने दो विकास बोर्ड स्थापित करने का निर्णय कर लिया था. कैबिनेट ने भी इसकी स्वीकृति दी है. शेलार ने सदन में कहा कि, सरकार ने यदु जोशी और वसंत मुंडे द्वारा उठाई गई मांगों की दखल ली है. पत्रकारों के विविध संगठनों और जनप्रतिनिधियों की बैठक चालू सत्र के तुरंत बाद लेने की घोषणा भी आशीष शेलार ने की.
* 30 वर्ष सेवा की शर्त
मंत्री महोदय ने सदन क

Back to top button