मनपा में बजट पर विस्तृत चर्चा

शीघ्र सौंपा जाएगा स्थायी समिति को

* अगले सप्ताह हो सकता है पेश
अमरावती /दि.10- मनपा स्थायी समिति अध्यक्ष के चयन पश्चात अर्थसंकल्प की तैयारी शुरु हो गई है. आज आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक की अध्यक्षता में बजट को लेकर गहन मंथन होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, बैठक में सभी अधिकारी मौजूद थे. विभिन्न विभागों की बजट संबंधी अपेक्षा और नियोजन के आंकडे रखे गये.
बैठक में मुख्य लेखा परीक्षक श्यामसुंदर देव, मुख्य लेखाधिकारी दत्तात्रय फिस्के ने आंकडे पेश किये. मनपा की आमदनी और देयक के विषय में चर्चा कर संबंधित कामों के बारे में भी चर्चा हुई. विभिन्न योजनाओं पर होने वाले अपेक्षित खर्च और शासन से अपेक्षित अनुदान के विषय में चर्चा होने की जानकारी दी गई. श्रीमती सौम्या शर्मा चांडक ने बारीकी से मंथन कर संबंधित अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये. बैठक में अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाइक, मुख्य लेखा अधिकारी दत्तात्रय फिस्के और प्रमुख अधिकारी व विभाग प्रमुख उपस्थित थे. सभी विभागों से समन्वय रखकर सुयोग्य आर्थिक नियोजन पर जोर दिया गया.
* आवश्यक विविध योजना पर जोर
आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने बजट में महापालिका की विविध आवश्यक योजनाओं और विभाग निहाय प्रावधानों का अवलोकन किया. उसी प्रकार शहर की सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण करने पर जोर दिया. उन्होेंने स्वच्छता के काम में सुधार पर सर्वाधिक ध्यान देने कहा. विकास कामों को गति देने के लिए आवश्यक आर्थिक नियोजन की जरुरत बतायी. विभिन्न विभागों द्वारा सूचित कामों को भी प्राधान्य से करने पर चर्चा हुई. अर्थसंकल्प तैयार कर मनपा प्रशासन स्थायी समिति को सौंपेंगा. स्थायी समिति चर्चा कर बजट फाइनल कर प्रस्तुत करेगी.

Back to top button