संजय खोडके का विधानसभा में ध्यानाकर्षण
अमरावती में ड्रग्ज माफिया के किससे साटेलोटे?

* अब तक 101 गिरफ्तार, 29 केस दर्ज
* गृह राज्य मंत्री योगेश कदम द्वारा जानकारी
अमरावती/मुंबई /दि.10- अमरावती में तेजी से ड्रग्ज माफिया की चपेट में जा रही है. इन ड्रग्ज माफिया को कौन संरक्षण और बढावा दे रहा है. यह सीधा सवाल विधायक संजय खोडके ने आज उच्च सदन में उठाया, तो खलबली मच गई. गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने इस ध्यानाकर्षण का जवाब देते हुए बताया कि, पिछले कुछ वर्षों में अमरावती में नशीली दवाईयों का कारोबार बढता दिखाई दिया है. पुलिस ने 29 केसेस दर्ज कर 101 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मंत्री कदम ने यह भी बताया कि, नशीलें पदार्थों की तस्करी और खरीद-फरोख्त रोकने के वास्ते एएनडीएफ नाम से अलग सेल गठित किया गया है. उसकी सुविधा और अधिकारों में बढोत्तरी की जा रही है. इतना ही नहीं तो अधिकारियों के लिए ऐसी प्रभावी कार्रवाई के लिए इंसेन्टीव के बारे में भी पहली बार विचार हो रहा है. निश्चित ही इससे एएनडीएफ का काम और प्रभावी तथा तत्पर होगा. महाराष्ट्र को ड्रग्ज के मायाजाल से बचाया जाएगा. लगातार कार्रवाई जारी रहने का दावा योगेश कदम ने उच्च सदन में किया.
उल्लेखनीय है कि, दो रोज पहले भी अमरावती में लगभग 3 करोड की 2 किलो से अधिक मेफेड्रान जब्त कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया. अमरावती का यह गंभीर विषय विधायक संजय खोडके ने आज ध्यानाकर्षण के माध्यम से उच्च सदन में उठाया और सीधा सवाल पूछा कि, ड्रग्ज माफिया को कौन संरक्षण और बढावा दे रहा है. खोडके ने पिछले माह की बडी ड्रग्ज जप्ती का विषय उपस्थित कर कहा कि, डीआरआई ने सीधे आकर अमरावती में 8-10 किलो खतरनाक एमडी पकडी. अमरावती पुलिस को उसकी भनक भी नहीं थी. कही खाकी के कुछ लोग लिप्त तो नहीं है? खोडके ने सदन में कहा कि, अमरावती विदर्भ की सांस्कृतिक राजधानी है. उसे जानबुझकर तो टारगेट नहीं किया जा रहा?
खोडके के सवालों पर तत्काल उत्तर देते हुए गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने सदन को बताया कि, सरकार इस मसले पर बहुत गंभीर है और कडी कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं. इसके लिए एएनडीएफ जैसा अलग सेल गठित किया गया है. इस सेल के लोगों को ड्रग्ज तस्करों पर कडी कार्रवाई करने की छूट देने के साथ ही उन्हें प्रोत्साहन देने सभी प्रकार की सेवा-सुविधाओं के साथ इन्सेन्टीव देने का निर्णय आज ही सीएम की उपस्थिति में बैठक में किया गया है. कदम ने सदन को आश्वस्त किया कि, अमरावती सहित कही भी ड्रग्ज माफिया, नशे के कारोबारी, तस्कर बख्शे नहीं जाएंगे.





