पुराने विवाद के चलते जहर देकर खेत में जानलेवा हमला
अंजनगांव सुर्जी तहसील के विहीगांव की घटना

अंजनगांव सुर्जी/दि.11 – विहीगांव शिवार में पुराने विवाद के चलते एक व्यक्ति को जबरदस्ती जहर पिलाकर जान से मारने का प्रयास किए जाने की घटना प्रकाश में आयी हैं. इस प्रकरण में रहीमापुर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया हैं. जख्मी का नाम रंजीत देवीदास राक्षसकर हैं. जबकी आरोपियों के नाम अक्षय अभ्यंकर, धम्मपाल लव्हाले और दिलीप अभ्यंकर हैं.
जानकारी के मुताबिक रंजीत देवीदास राक्षसकर (38) नामक युवक 3 मार्च की रात अपने खेत में चक्कर मारने के लिए गए था. उस समय घर के पास के सडक के विवाद को लेकर आरोपियों ने उसका पीछा किया. अक्षय प्रभूदास अभ्यंकर और धम्मपाल शांताराम लव्हाले ने रंजीत को पकडे रखा. जबकि एक ने उसका मुंह दबाकर जबरदस्ती जहर पिलाया. इस अवसर पर तिसरा आरोपी दिलीप पंढरी अभ्यंकर भी वहां मौजूद था. रंजीत के चिल्लाने के कारण उसका चचेरा मामा दौडकर वहां पहुंचा. उसे देखकर तीनों आरोपी घटनास्थल से भाग गए. रिश्तेदारों ने रंजीत को तत्काल अमरावती के जिला अस्पताल में भर्ती किया. अस्पताल में उपचार लेने के पश्चात रंजीत द्बारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने अक्षय अभ्यंकर, धम्मपाल लव्हाले और दिलीप अभ्यंकर के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.