‘संकल्प’ बाल विकास केंद्र का हुआ उद्घाटन

बच्चों के स्वास्थ्य व विकास से जुडी सेवाएं की गई हैं उपलब्ध

अमरावती /दि.12 – अमरावती में बच्चों के स्वास्थ्य और विकास से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘संकल्प-पीडियाट्रिक फिजियोथेरेपी एंड चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर’ का शुभारंभ हाल ही में किया गया. यह केंद्र विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के उपचार और विकास के लिए समर्पित है. इस केंद्र का उद्घाटन अमरावती महानगरपालिका के उपमहापौर सचिन भेंडे के शुभहस्ते हुआ.
नवाथे स्टॉप स्थित विठ्ठल मंदिर के सामने स्थापित ‘संकल्प-पीडियाट्रिक फिजियोथेरेपी एंड चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर’ में बच्चों के शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक विकास से संबंधित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही इस सेंटर में विशेष बच्चों के लिए आधुनिक उपचार सुविधा उपलब्ध रहेगी. जिसके तहत सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म, एडीएचडी, बौद्धिक अक्षमता सहित अन्य विकासात्मक समस्याओं से जूझ रहे बच्चों के लिए विशेष उपचार और थेरेपी की सुविधा उपलब्ध रहेगी. यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बच्चों के समग्र विकास के लिए मार्गदर्शन और उपचार प्रदान करेगी.
‘संकल्प’ चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर में विशेषज्ञों की टीम सेवाएं देगी. जिसमें डेवलपमेंटल पीडियाट्रिशियन डॉ. ऋषिकेश घाटोल, न्यूरो फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विभूति बूब, फिजियोथेरेपिस्ट एवं सेंसरी इंटीग्रेशन एक्सपर्ट डॉ. मयूरी सूर्यवंशी, काउंसलर व साइकोथेरेपिस्ट गुंजन हंतोडकर व स्पीच थेरेपिस्ट प्रवीण देशपांडे शामिल हैं.

Back to top button