यातायात नियम एवं सडक सुरक्षा व प्राकृतिक चिकित्सा विषय पर मार्गदर्शन
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ का महिला दिवस पर आयोजन

अमरावती / दि.12 – विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार 10 मार्च को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ, नूतन विदर्भ शिक्षण संस्था द्बारा संचालित महिला महाविद्यालय व क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय अमरावती के संयुक्त तत्वावधान में यातायात नियम एवं सडक सुरक्षा कार्डियोंपल्मोनरी रिससीटेशन (सीपीआर) तथा फीजियोथेरेपी व प्राकृतिक चिकित्सा इन विषयों पर विशेष मार्गदर्शन सत्र का आयोजन किया गया था.
कार्यक्रम की अध्यक्षता नूतन विदर्भ शिक्षण संस्था के सचिव हितेश व्यास ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अंकुश गिरि, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के विदर्भ प्रदेश संपर्क प्रमुख राजेंद्र टाकलकर, मोटर वाहन निरीक्षक प्रमोद गोटे, सहायक मोटरवाहन निरीक्षक कांचन जाधव, बधिरीकरण विशेषज्ञ डॉ. राधा सावदेकर और भौतिक उपचार विशेषज्ञ डॉ. सागर धनोडकर उपस्थित थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती एवं क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा का पूजन से हुआ. सभी अतिथियों के स्वागत के पश्चात महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अंकुश गिरी ने महिला दिवस की शुभकामनाएं देेते हुए कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी. ‘सावधान सडक ’, ‘सुरक्षित हृदय और जैविक जीवन’ की त्रिसूत्री के तहत डॉ. राधा सावदेकर ने ‘हृदय बचाओं, जीवन बचाओं’ (सेव लाइफ, सेव हार्ट) का संदेश दिया. उन्होंने पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन के साथ ही आपातकालीन स्थिति में सीपीआर किस प्रकार जीवन बचाने का एक प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है. यह प्रत्यक्ष डेमो के माध्यम से समझाया. इसके पश्चात डॉ. सागर धनोडकर ने फिजियोथेरेपी और प्राकृतिक चिकित्सा पर प्रकाश डालते हुए इस बात पर जोर दिया कि अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है.
दूसरे सत्र में मोटर वाहन निरीक्षक प्रमोद गोटे और सहायक निरीक्षक कांचन जाधव ने सडक सुरक्षा और यातायात नियमों पर विस्तृत मार्गदर्शन किया. इस अवसर पर सडक सुरक्षा अभियान अंतर्गत एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई थी्. सही उत्तर देनेवाली छात्राओं को श्रेयस मोटर्स राजापेठ के संचालक सुरेश भांडारकर द्बारा हेलमेट का नि:शुल्क वितरण किया गया. वही अपने अध्यक्षीय संबोधन में हितेश व्यास ने कहा कि सडक सुरक्षा नियमों का पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने सीपीआर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय की मांग है. कार्यक्रम का संचालन प्रा. सोनाली पांडे ने किया व आभार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ जिला युवती अध्यक्ष निकिता शुकला ने माना. इस समय अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. शशांक दुबे, जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेवती देशपांडे, जिला महासचिव राजेश व्यास, शहराध्यक्ष गणेश जोशी, महिला मंडल शहराध्यक्षा ज्योति शर्मा, शहर कार्यकारी अध्यक्षा डॉ. एड. नमिता तिवारी, शहर जिला युवती मंडल अध्यक्ष निकिता शुक्ला, शहर महासचिव मिलिंद देशपांडे, उपाध्यक्ष दीपक गोगरकर, कोषाध्यक्ष अंजली पाठक, उपाध्यक्ष मीना उपाध्याय व स्वाति परांजपे, महासचिव सुनीता शर्मा तथा बबीता शर्मा, संपर्क प्रमुख दिपाली काले, युवा सचिव राज दुबे, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार तिवारी, श्याम शर्मा, जीतेन्द्र शर्मा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक व छात्राएं बडी संख्या में उपस्थित थी.





