बंद मकान में मिली युवक की लाश

राजापेठ थाना क्षेत्र के गणेश नगर की घटना

अमरावती /दि.13 राजापेठ थाना क्षेत्र के रवि नगर परिसर में आने वाले गणेश नगर में गुरुवार 12 मार्च की शाम एक बंद मकान में युवक की लाश बरामद होने से खलबली मच गई है. मृतक युवक का नाम सतीश अजाबराव काजे हैं.
जानकारी के मुताबिक सतीश काजे को शराब की लत थी. वह गुरुवार को घर में दोपहर के समय अकेला था. शाम 6 बजे के दौरान जब उसके परिजन घर वापिस लौटे, तो भीतर से दरवाजा बंद दिखाई दिया. उन्होंने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया. लेकिन भीतर से कोई प्रतिसाद न मिलने के कारण क्षेत्र के नागरिकों की सहायता ली गई और राजापेठ पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया. दरवाजा तोडकर जब भीतर प्रवेश किया, तो सतीश बिस्तर पर मृतावस्था में पडा दिखाई दिया. पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. सतीश काजे की मृत्यु का कारण पता नहीं चल पाया है. राजापेठ पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

 

Back to top button