गैस सिलेंडर को लेकर फैलाई जा रही अफवाह

संगम गुप्ता का आरोप

अमरावती /दि.13 – शहर में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर बेसिर-पैर की अफवाह फैलाई जा रही है. बिना जानकारी और तथ्य से परे कुछ विरोधी दलों द्वारा अफवाहों का जाल बुना जा रहा है, ऐसा आरोप भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के शहराध्यक्ष व राष्ट्रीय श्रीराम सेना के शहर अध्यक्ष संगम गुप्ता ने लगाया. उन्होंने अपना अनुभव बताकर अफवाह की धज्जियां उडाई.
संगम गुप्ता ने कहा कि, राजनीतिक दल अपनी रोटियां सेक रहे है. विरोधी दल दावा कर रहे है कि, गैस सिलेंडर 950 से सीधे 1200 से 1500 रुपए किया गया. संगम गुप्ता ने बताया कि, घरेलू गैस बुकिंग का नंबर मोबाइल से नहीं लग रहा, इस पर वे रुक्मिणी नगर स्थित भारत गैस एजेंसी गए और मैनेजर से चर्चा की, तब मैनेजर ने बताया कि, तकनीकी अडचन के चलते बुकिंग नहीं हो पा रही है. उन्होंने कहा कि, बुकिंग के लिए वॉटस्एप कॉल करें. उस पर तत्काल बुकिंग हुई. कुछ लोग जानबुझकर अफवाह फैला रहे है घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 940 रुपए से अधिक ली जा रही है. इससे अधिक कोई रकम मांगता है, तो लक्ष्मी भारत गैस एजेंसी से शिकायत करने का आवाहन संगम गुप्ता ने किया है.

Back to top button