पट्टाभी श्रीराम मंदिर में रामनवमी महोत्सव 19 से
मुख्य जन्मोत्सव समारोह 26 को

अमरावती/ दि.17 – स्थानीय कुंभारवाडा स्थित ऐतिहासिक पट्टाभी श्रीराम मंदिर संस्थान की ओर से इस बार भी श्रीरामनवमी महोत्सव 2026 बडे उत्साह से मनाया जाएगा. प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी गुरूवार 19 मार्च से मनाया जायेगा. 17 मार्च की कालावधि में विविध धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है.
महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगा श्रीराम जन्मोत्सव समारोह गुरूवार 26 मार्च की दोपहर ठीक 12 बजे संपन्न होगा. इस समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि सांसद डॉ. अनिल बोंडे, सांसद डॉ. अनिल बोंडे, सांसद बलवंत वानखडे, विधायक संजय खोडके, विधायक सुलभा खोडके, महापौर श्रीचंद तेजवानी, स्थायी समिति सभापति अविनाश मार्डीकर, पूर्व महापौर विलास इंगोले, नगरसेविका सुनीता भेले, नगरसेविका ललिता रतावा, पार्षद अनिल अगवाल, संजय तीरथकर और ग्रामीण पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष गिरीश शेरेकर उपस्थित रहेंगे.
महोत्सव के दौरान भजन मंडलों का भजन कार्यक्रम का आयेाजन दोपहर 4 से 6 बजे तक किया गया. 19 मार्च को भजन मडल, 20 मार्च को महिला भजन मंडल, 21 मार्च को महिला भजन मंडल, 22 मार्च को महिला मंडल, 23 मार्च महिला मंडल की ओर से शशिकांत रोडे तथा 25 मार्च को महिला भजन मंडल का भजन कार्यक्रम दोपहर 4 से 6 बजे तक होगा. पश्चात शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक महिला भजन मंडल के भजनों का कार्यक्रम होगा.
श्रीराम जन्मोत्सव 26 को
26 मार्च को दोपहर 12 बजे भव्य श्रीराम जन्मोत्सव समारोह आयोजित किया गया है तथा इस अवसर पर प्रात: 9 बजे से अनिल गुल्हाने, अमरावती श्रीराम कथा का पठन करेंगे. उसी दिन दोपहर को 4 से 6 बजे तक पद्मावती महिला भजन मंडल के भजन, 27 मार्च को प्रात: 9 बजे सत्यनारायण पूजा तथा दोपहर को 4 से 6 बजे तक महिला भजन मंडल का भजन कार्यक्रम इसके बाद गोपाल काला के साथ इस उत्सव का समापन होगा. 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव दोपहर 4 से 6 बजे तक संपन्न होगा. इस प्रित्यर्थ हनुमान चालिसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. महोत्सव का नियोजन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विलास नांदुरकर के मार्गदर्शन में किया गय है. इस प्रसंग पर उपाध्यक्ष अंबादास नलंगे, सचिव राजेश हरमकर, सहसचिव गोपाल कलस्कर, कोषाध्यक्ष विवेक अंबुलकर तथा सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्बारा इस 9 दिवसीय महोत्सव में सहभागी होकर भगवान श्रीराम के दर्शन व भजन के मंगलमय वातावरण का लाभ लेने का आवाहन किया गया है.





