‘आवी-आवी नोरतानी रात मारी सहीयर गरबे रमवा आवो…’

चोरडिया यूथ स्पेस में ‘द रास गरबा’ में थिरके हजारों

इवेंट फॉक्स एंड एंटरटेनमेंट का आयोजन
तीसरे दिन रही रेड थीम, आकर्षक लगे सभी गरबा प्रेमी
अमरावती/दि. 14 – स्थानीय बडनेरा रोड पर मारूती सुझुकी अस्पा बंड सन्स शोरूम के सामने स्थित चोरडिया यूथ स्पेस में नवरात्रोत्सव पवर्र् निमित्त इवेंट फॉक्स एंड एंटरटेनमेंट के सौरव पनपालिया, प्रतीक मोहता, राज पनपालिया द्वारा ‘द रास गरबा’ का आयोजन अब नवरात्रि के तीसरे दिन हिट हो गया. हजारों युवाओं ने गरबा की ताल पर थिरककर आनंद व्यक्त किया. आराधना द रास गरबा में रिदम परंपरा और सहभागिता के साथ यह आयोजन है. जहां मंगलवार को रेड थीम रही.
हर साल की तरह इस साल भी दैनिक ‘अमरावती मंडल’ इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है. उसी प्रकार प्रायोजकों में जेपीएस रॉयल इनफिल्ड, टाटा पॉवर सोलर रुफ, मनभरी, आशीर्वाद, ओला, मॉडर्न प्रिन्टर्स, एड गैलरी फ्लैक्स प्रिंट, बी. बी. ज्वेलरी, फर्नेवो, वंदिता फैशन्स, रॉ फिटनेस जिम, विजन मास्टर्स, रचना सृष्टि, आदिका, सम्राट मेन्सवेयर, आनंद एथनिक, बागडे ज्वेलर्स, स्मीरा ब्यूटी पार्लर, मैन ओ मैन फैशन, श्री साई सेल केयर, झंवर जी की दुकान, ट्रस्ट, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, स्वीगी, शुभम हाईटेक हॉस्पिटल, बत्राज मॉल शामिल है.
मारुती सुझुकी एरेना के ठीक सामने बडनेरा रोड पर चोरडिया यूथ स्पेस में आराधना द रास गरबा में एथेना सह प्रायोजक है. युवा यहां गरबा ताल पर थिरककर आनंद ले रहे हैं. विविध पुरस्कार और रोजाना अलग-अलग थीम रखी गई है. यहां की आकर्षक सजावट गरबा रास प्रेमियों को सहज अपनी ओर आकृष्ट कर रही है. तभी तो हजारों की संख्या में युवा यहां द रास गरबा में उमड रहे हैं.

Back to top button