कल सबेरे ध्वज पूजन के साथ शुरु होगा हनुमान जन्मोत्सव

रामनवमी पर भी होगा उल्लास, उमंग

* रवि नगर संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ
अमरावती /दि.18 – रवि नगर के प्रसिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में कल गुढी पाडवा हिंदू नववर्ष उपलक्ष्य ध्वज पूजन के साथ पखवाडेभर के हनुमान जन्मोत्सव का मंगल प्रारंभ होने जा रहा है. परमपूज्य संत नृसिंहदास बाबा के राम नाम संकल्प शक्ति से यह मंदिर साकार होने की मान्यता है. यहां अगले पूर्ण पखवाडे हजारों की संख्या में भाविकों का रेला उमडेगा. यह जानकारी देते हुए इस वर्ष के उत्सव अंतर्गत कार्यक्रमों का ब्यौरा मंदिर की ओर से दिया गया.
सबेरे ध्वज पूजन उपरान्त दोपहर 4 बजे तुलसीकृत रामायण पाठ शुरु होगा. रामनवमी अर्थात 26 मार्च गुरुवार को दोपहर 12 बजे राम जन्मोत्सव और महाआरती होगी. रविवार 29 मार्च को शाम 5.30 बजे हनुमान चालीसा का 11 बार पाठ होगा. जिसमें प्रमुख रुप से रामप्रियाश्रीजी उर्फ माई सुमधुर वाणी में सभी को संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ करवाएगी. सर्वोच्च आध्यात्मिक आनंद का लाभ लेने सभी कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में भाविक उमडते हैं. अत: संकट मोचन मंदिर ट्रस्ट जोरदार तैयारियों में जुट गया है.
* 2 को हनुमान जन्मोत्सव, सबेरे 6 बजे होगी आरती
1 अप्रैल को संकट मोचन हनुमानजी का लघु रुद्र अभिषेक संध्या 6 बजे किया जाएगा. चैत्र पूर्णिमा गुरुवार 2 अप्रैल को सबेरे 5.30 बजे हनुमान जन्मोत्सव और 6 बजे महाआरती होगी. 7.30 बजे सुंदरकांड पाठ और होम हवन होंगे. सबेरे 10 बजे अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहूति एवं यज्ञ अनंत विभूषित जगतगुरु माउली सरकार के मंगलमय दर्शन सहित होगी. दोपहर 1 बजे लकी भाई दादलानी और साथ ही भक्ति संगीत प्रस्तुत करेंगे. 10 से शाम 5 बजे तक महाप्रसाद रहेगा.
* हनुमान चालीसा के लिए करें संपर्क
रवि नगर हनुमानजी के 11 चालीसा पाठ में सहभागी होने 9922515152 अथवा 9356720646 अथवा 9420963435 या फिर 9422914551 से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है. हजारों की संख्या में महिलाएं भी इस पाठ में सहभागी होती है.

Back to top button