नेहरु नगर प्रभाग 9 के विकास हेतु बडा कदम

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले सभापति सूरज मालवीय

धारणी /दि.15 – स्थानीय नगर परिषद के स्वच्छता और स्वास्थ्य सभापति सूरज वासुदेव मालवीय ने अपने नेता विधायक बच्चू कडू के नेतृत्व में शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भेंट कर अपने प्रभाग के लिए विकास कामों हेतु आवश्यक फंड के लिए प्रस्ताव पत्र प्रस्तुत किए. दोनों ही नेताओं एकनाथ शिंदे और बच्चू कडू ने प्रभाग 9 नेहरु नगर के लिए भरपूर फंड उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया. यह जानकारी देते हुए सभापति सूरज मालवीय ने कहा कि, धारणी के प्रभाग 9 सहित अन्य प्रभागों के भी विकास कामों के लिए भरपूर निधि उपलब्ध होगी.
उल्लेखनीय है कि, युवा सभापति सूरज मालवीय अपने क्षेत्र की तरक्की हेतु प्रयासरत है. वे अपने प्रभाग के नागरिकों के साथ ही धारणी वासियों के भरोसे पर खरा उतरना चाहते हैं. उसी दिशा में प्रयासरत हैं. उन्होंने शुक्रवार को मुंबई में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निवास नंदनवन जाकर मुलाकात की. इस समय विधायक बच्चू कडू भी मौजूद थे. मालवीय ने बताया कि, नेहरु नगर के विकास हेतु लगातार फालोअप लेंगे. आवश्यक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने प्रयत्नशील रहेंगे.

Back to top button