स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं को हेल्मेट का उपहार
खोलापुरी गेट थाने की स्वागतयोग्य पहल

अमरावती /दि.15 – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झेंडावंदन के कार्यक्रम के साथ ही सामाजिक जागरुकता का संदेश स्थानीय खोलापुरी गेट थाने ने आज दिया. थानेदार सीमा दातालकर ने छात्राओं को हेल्मेट वितरण किए. दुपहिया चलाते समय सदैव हेल्मेट का उपयोग करने का आवाहन उन्होंने इस समय किया.
पुलिस के इस सामाजिक उपक्रम की सभी ने सराहना की. छात्राओं में भी हेल्मेट वितरण को लेकर उत्साह दिखाई दिया. इस पहल के माध्यम से ‘सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन’ का संदेश समाज को दिया गया. थानेदार दातालकर ने सडक सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों के पालन करने का महत्व भी समझाया. पुलिस ने छात्राओं को बताया कि, हेल्मेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, तो दुर्घटना के समय जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक है.





