यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले 545 वाहन चालकों पर कार्रवाई

5.12 लाख रुपए का लगाया जुर्माना, 1.58 लाख रुपए वसूल

* ग्रामीण जिला यातायात शाखा पुलिस की कार्रवाई
अमरावती/दि.18- जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद के निर्देश पर दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के मकसद से यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के तहत मंगलवार 17 मार्च को ग्रामीण जिला यातायात शाखा द्बारा परतवाडा और अचलपुर शहर में कुल 545 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर 5 लाख 12 हजार 700 रुपए का जुर्माना लगाया गया. इनमें से 1 लाख 58 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूल किया गया हैं.
अचलपुर यातायात शाखा के दल ने परतवाडा और अचलपुर परिसर में अवैध परिवाहन करनेवाले और यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर अवैध परिवहन के 18 केसेस तथा बिना हेलमेट दुपहिया चलानेवाले वाहन चालक, ट्रीपलसीट वाहन चलानेवाले वाहन चालक, सीट बेल्ट न लगानेवाले वाहन चालक और नो पार्किंग में वाहन खडे करनेवाले तथा मालवाहक वाहन में मजदूर ठूसकर वाहन चलानेवाले के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 545 केसेस कर 1 लाख 58 हजार 100 रुपए जुर्माना वसूल किया और 3 लाख 54 हजार 600 रुपए के चलान लिए. यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, सहायक अधीक्षक शुभम कुमार, परतवाडा के थानेदार सुरेश म्हस्के, अचलपुर के थानेदार गजानन मेहेत्रे, निरीक्षक मुकिंद देशमुख के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक संतोष मुंदाने, सहायक उपनिरीक्षक शकुर शेख, सुनिल मलतापुरे, रविंद्र खंडारे, हेड कांस्टेबल अरविंद सरोदे, रमेश नेवारे, सहायक निरीक्षक रमेश गराड, एएसआई विलास आवारे, निकेश नसीबकर , प्रमोद शिंपी, प्रवीण मेशकर, निलेश तिडके, अचलपुर यातायात शाखा के उपनिरीक्षक आतिक शेख, अचलपुर के उपनिरीक्षक आशीष कुमार सोलंके, हेड कांस्टेबल गोपाल झटाले, उमेश सावरकर के दल ने की.
* नागरिकों से आवाहन
अमरावती ग्रामीण जिला यातायात शाखा की तरफ से नागरिकों को आवाहन किया गया हैं कि दुर्घटना टालने के लिए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल करें. वाहर तेज रफ्तार और लापरवाही से न चलाते हुए यातायात नियमों का पालन करें. वाहन नो पार्किंग क्षेत्र में खडे न करें. साथ ही माल वाहक वाहन चालक अपने वाहन में यात्री न बैठाए. यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले वाहन चालकों के खिलाफ दंडात्मक व न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी.

Back to top button