दहेज के लिए तीन विवाहिताओं की प्रताडना
गाडगे नगर और फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र की घटना

* पुलिस ने ससुरालवालों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमरावती/दि.19- अमरावती शहर के गाडगे नगर और फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में तीन अलग-अलग घटनाओं में दहेज के लिए ससुराल के सदस्यों द्बारा विवाहिता को प्रताडीत किए जाने की घटना प्रकाश में आई हैं. पुलिस ने तीनों प्रकरण में मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.
जानकारी के मुताबिक फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र के मोती नगर में रहनेवाले 28 वर्षीय विवाहिता ने आरोप किया है कि उसका पति अभिजीत उमकार (38) और सास किसी न किसी कारण पर से विवाद कर उस पर शारीरिक व मानसिक अत्याचार करते हैं. शादी में दहेज न देने के कारण पर से गालीगलौच कर मारपीट की जाती हैं. शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं. इसी तरह गाडगे नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर निवासी 35 वर्षीय महिला ने आरोप किया है कि उसका पति प्रशांत काले, सास, ससूर, जेठ उसके साथ हमेशा गालीगलौच कर मारपीट करते हैं. साथ ही मायके छोडकर तलाक देने की धमकी देते हैं. पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं.
एक अन्य घटना में गाडगे नगर थाना क्षेत्र के केवल कॉलोनी निवासी महिला ने आरोप किया है कि उसका मंगेश वामन पेटले के साथ विवाह हुआ हैं. शादी में पिता ने सोने के आभूषण और अन्य वस्तु भेंट स्वरूप दी. पति मंगेश पेटले को व्यवसाय करना रहने से वह पत्नी के सोने केे आभूषण गिरवी रखता था और साथ ही अपने ससुर से पैसे भी लेता था. पश्चात मंगेश ने अपनी पत्नी के 15 से 16 ग्राम आभुषण ले लिए और परस्पर उसे बेच दिया. फैक्ट्री के लिए पैसो की आवश्यकता रहने से घर भी बैंक में गिरवी रख कर्ज निकाला. बैंक की जब्ती आने पर मंगेश की पत्नी ने उसके पिता से 25 लाख रूपए लाकर समझौता किया और पति से रहता घर अपने नाम कर मांगा. पश्चात पीडिता ने इस मकान में कमरे बनाकर किराए से दिए. लेकिन बाद में सास, दो ननद और ननदोई समेत ससुल के सात सदस्यों ने मंगेश को उसकी पत्नी के खिलाफ भडकाकर मकान अपने नाम करने दबाव डाला और पीडिता पर अत्याचार शुरू कर दिए. इन अत्याचारों से त्रस्त हुई महिला की शिकायत पर गाडगे नगर पुलिस ने पति मंगेश पेटल, सास, दो ननद, ननदोई विलास सातपुते, मनोहर पोकडे, समेत सात लोगों के खिलाफ प्रताडना का मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.