विश्व गर्भावस्था दिवस पर ‘वूम्ब पीस मुवमेंट ’ का शुभारंभ

सारस प्रेगा वर्ल्ड में कार्यक्रम का आयोजन

अमरावती / दि.23 गर्भावस्था दिवस पर रविवार 22 मार्च को सारस प्रेगा वर्ल्ड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें ‘वूम्ब पीस मुवमेंट ’ की शुरूआत की गई तथा संस्थान के नाम फलक का विधिवत उदघाटन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सुविख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं हाल ही में अमरावती जिला महिला एवं बाल कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त डॉ. सुयोगा पनाट के हाथों किया गया और उनके मार्गदर्शन में गर्भावस्था के दौरान मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला.
इस अवसर पर ‘वूम्ब पीस मुवमेंट ’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि यह एक जागरूकता पहल है. जिसका उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान मां के मन, शरीर और भावनाओं में शांति, संतुलन और सकारात्मकता स्थापित करना है इस पहल के माध्यम से यह संदेश दिया गया है कि मां की भावनाएं विचार एवं जीवन शैली का सीधा प्रभाव गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क व व्यक्तित्व के विकास पर पडता है. इसीलिए एक शांत और सकारात्मक गर्भ वातावरण भविष्य के स्वास्थ्य एवं प्रशक्त समाज की नींव रखता है.
उल्लेखनीय है कि ‘वूम्ब पीस मुवमेंट’ भारत में अपनी तरह का एक अनोखा प्रयास है. जिसकी शुरूआत सारस प्रेगा वर्ल्ड द्बारा की गई है. यह संस्थान गर्भवती माताओं के लिए ऐसे सिग्नेचर और अनूठे कार्यक्रमों का नियमित आयोजन करता रहा है. जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. सारस प्रेगा वर्ल्ड द्बारा की गई यह पहल समाज में जागरूकता फैलाने तथा स्वास्थ्य भावी पीढी के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कार्यक्रम का संचालन डॉ. निहारिका ने किया. कार्यक्रम के दौरान श्रीमती प्राची बंग एवं श्रीमती नांदुरकर का डॉ. सुयोगा पनाट के हस्ते सत्कार किया गया.

Back to top button