बाइक चोरी का 3 घंटे में खुलासा
भातकुली पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

अमरावती /दि.23 – भातकुली थाने में शनिवार को दर्ज पराग कडू की बाइक चोरी की शिकायत का 3 घंटे में खुलासा कर पुलिस ने दो आरोपी युवकों को बाइक सहित दबोच लिया. आरोपी सूरज उर्फ भोला मुन्नालाल सकवाल (30, नांदेडा बु.) और गौरव विठ्ठल ढोणे (30, म्हैसपुर) को बाइक हिरोहोंडा पैशन एमएच-32/एन-1116 के साथ पकडा.
पराग कडू माउली मंगल कार्यालय में विवाह समारोह में गये थे. दिन-दहाडे उनकी बाइक चोरी हो गई. उन्होंने भातकुली थाने में आकर शिकायत दी. पुलिस ने तेजी से कार्रवाई कर आरोपियों का मात्र तीन घंटे में पता लगाया और वाहन सहित दोनों को पकड लिया. यह कार्रवाई रवींद्र राजुलवार के मार्गदर्शन में उपनि रवींद्र टाले, कांस्टेबल प्रशांत यादव, भगवान गिरी, प्रदीप ठाकरे, विवेक मोहोड, दलित लोखंडे, त्रिशुल लांडे, सागर राठोड ने की.





