अगले 4 दिन बढेगा तापमान

26-27 को यवतमाल में हो सकती बारिश

अमरावती/दि.23 – मौसम विशेषज्ञ प्रा. डॉ. अनिल बंड ने बताया कि, कल से अगले चार दिनों तक विदर्भ में पारे में 2 से 4 डिग्री का उछाल आने वाला है. तथापि कर्नाटक, तमिलनाडू में कम दबाव की द्रोणिय स्थिति के कारण हवाओं की स्थिति खंडित है. ऐसे में 26-27 मार्च को यवतमाल और चंद्रपुर में गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना उन्होंने व्यक्त की. यह भी बताया कि, 28 और 29 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा.
उन्होंने बताया कि, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर है. दूसरा हिमालय से टकराएगा. पाकिस्तान और इशान्य राजस्थान पर चक्राकार हवाएं बह रही है. पश्चिम विदर्भ से लेकर मन्नार की खाडी तक कम दबाव की द्रोणीय स्थिति बनने की जानकारी प्रा. बंड ने दी.

Back to top button