स्वच्छता मामले को लेकर तीन सफाईकर्मी निलंबित, 78 को नोटीस

पालकमंत्री बावनकुले के निर्देश पर मनपा आयुक्त की कार्रवाई

अमरावती/दि.25 – महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक भवन में हुए कार्यक्रम में जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शहर में व्याप्त गंदगी के मुद्दे पर विधायक सुलभा खोडके, रवि राणा, संजय खोडके के समक्ष नियगमायुक्त सौम्या शर्मा चांडक को स्पष्ट शब्दों में कहा था कि शहर में जगह-जगह कचरो के ढेर व गंदगी हैं. मनपा कर्मचारी भी एक-डेढ घंटा काम कर गायब हो जाते हैं. ऐसे में ऐसे लापरवाह कर्मचारियों को निलंबित कर शहर की स्वच्छता को कायम रखा जाए, इस आदेश के बाद अब मनपा आयुक्त ने मंगलवार की शाम मनपा में हमेशा विवादास्पद रहे बडनेरा झोन के तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया. इनमें गोपाल यादव और रोहित चव्हाण का समावेश हैं.
मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन कार्रवाई करते हुए उन पर प्रशासकीय जांच के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा मनपा के स्वच्छता विभाग के 78 कर्मचारियों को मनपा ने आखिरबार कारण बताओं नोटिस जारी किया है. उल्लेखनीय हैं कि अमरावती मनपा के इतिहास में स्वच्छता विभाग के 78 कर्मचारियों को एकसाथ पहली बार कारणबताओं नोटिस दिया गया हैं. बडनेरा झोन नंबर 4 में कार्यरत मांगीलाल पटेल, गोपाल यादव और रोहित चव्हाण पर इसके पूर्व भी मनपा ने जांच के आदेश दिए थे. इसके बावजूद वे ड्यूटी पर मौजूद नहीं रहे थे. इस कारण मनपा ने इन तीनों कर्मचारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं. इस संबंध में स्वच्छता अधिकारी डॉ. अजय यादव ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ भी जानकारी नहीं हैं.

* लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई
अनेक बार नोटिस देने के बाद भी तीनों कर्मचारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे थे. इस कारण उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं. इसके अलावा कुछ कर्मचारियों को नोटिस दिया गया हैं.
– सौम्या शर्मा चांडक, मनपा आयुक्त, अमरावती

Back to top button