तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय का स्थालांतरण करें

राकांपा की मांग, उपविभागीय अधिकारी को सौंपा निवेदन

दर्यापुर /दि.26 – तहसील के किसानों को व सामान्य नागरिकों को प्रशासकीय सेवा सहजता के साथ उपलब्ध हो, इसके लिए तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय का स्थलांतरण कर उसे नये तहसील कार्यालय के पास लाये, ऐसी मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से की गई है. जिसमें इस आशय का निवेदन सोमवार को उपविभागीय अधिकारी को सौंपा.
निवेदन में कहा गया है कि, वर्तमान स्थिति में तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय किराए पर है और शहर के एक छोर पर है. जिसकी वजह से गांवों से आने वाले किसान बंधुओं को परेशानी होती है. तहसील के अधिकांश शासकीय कार्यालय दर्यापुर-अमरावती मार्ग पर तहसील कार्यालय के समिप है. वहीं तहसील कार्यालय के समिप ही जीवन प्राधिकरण की रिक्त इमारत है. यहां पहले न्यायालय था. तहसील कृषि अधिकारी कार्यालय का यहां स्थानांतरण करने से सभी शासकीय सेवा एक ही जगह पर उपलब्ध होगी. जिसकी वजह से किसानों का समय, श्रम व खर्च भी बचेगा और प्रशासन अधिक प्रभावी व लोकाभिमुख होगा, ऐसा निवेदन में कहा गया. निवेदन सौंपते समय राकांपा के तहसील अध्यक्ष नीलेश पाटिल मोपारी, शहराध्यक्ष अमोल गहरवाल, रायुकाँ अध्यक्ष नितिन पाटिल गावंडे, नगरसेवक राहुल बैताडे सहित पदाधिकारी उपस्थित थे.

Back to top button