सेन्साई सोनल रंगारी ‘छत्रपति शिवाजी महाराज ज्ञानदीप गौरव
व्याख्यान समारोह में किया गया सम्मानित

अमरावती/दि.26 – शासनमान्य ज्ञानदीप सामाजिक विकास संस्था, नाशिक (महाराष्ट्र) की ओर से ‘शिवरायांना डोक्यावर न घेता डोक्यात घ्या’ विषय पर आयोजित विशेष कार्यक्रम एवं व्याख्यान समारोह नाशिक स्थित रोटरी क्लब सभागार में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज ज्ञानदीप गौरव पुरस्कार 2026’ से सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में जलगांव के शिवव्याख्याता प्रा. सचिन देवरे पाटिल का विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसे उपस्थित श्रोताओं ने सराहा. इसी क्रम में बडनेरा शहर के क्रीड़ा शिक्षक एवं कराटे प्रशिक्षक सेन्साई सोनल रंगारी को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सोनल रंगारी मर्दानी खेलों के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं. इस समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में निसर्गोपचार तज्ञ डॉ. रावसाहेब घोडेराव, संभाजी ब्रिगेड के महानगर प्रमुख प्रफुल वाघ, दैनिक ‘आपलं महानगर’ के वरिष्ठ उपसंपादक चंद्रमणी पटाईत, रिपब्लिकन सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. अविनाश शिंदे, वैद्यकीय महिला आघाडी की राज्य अध्यक्ष डॉ. चंचल साबले, महिला विकास महामंडल की पूर्व जिला व्यवस्थापिका नीलिमा साठे, मराठा समाज सामाजिक व शैक्षणिक मंडल के सचिव रविंद्र कुमार गायकवाड, संस्थेचे अध्यक्ष डॉ. अनिल आठवले, सचिव मिलिंद कलवणकर तथा सुनील आठवले उपस्थित रहे. सोनल रंगारी को यह सम्मान मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रा. अमोल मिलखे, बडनेरा के नगरसेवक अजय जयस्वाल, किशोर जाधव, भारतीय बौद्ध महासभा शाखा बडनेरा के अध्यक्ष दरिया भाऊ गायकवाड सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, पत्रकारों एवं नागरिकों ने उनका अभिनंदन किया.





