कैम्प मस्जिद परिसर में एसआईआर संबंधित पहला शिविर

1500 वोटर्स की उपस्थिति

* वोटींग का कराया मैपिंग
अमरावती /दि.30 – रविवार को एसआईआर के संबंध में आयोजित शिविर में कैम्प मस्जिद परिसर में हजारों लोगों ने वोटींग का मैपिंग करवाया. चपराशीपुरा, बिच्छु टेकडी, दानिश कालोनी, जमाल कम्पाउंड, रिजवी कालोनी, कैम्प एरिया के लोगों की लगभग डेढ हजार की उपस्थिति रही. लोगों को कोई समस्या आयी तो बीएलओ ने उसका समाधान किया.
इस समय प्रशांत सरोदे, प्रीति मेश्राम, ढांगले, वानखडे, ढोले, सागर पुंड, आशा सरोदे आदि बीएलओ ने एसआईआर मैपिंग कार्य पूर्ण किया. रिजवान शेख, अकरम शमीम अजहर शेख, मुबीन अहमद खान, एजाज बासित, सैयद आफताब अहमफ, हाफिज ऐजाज खान, सैयद अकील सैयद मसूद, मुबीन हमीद खान, अजीजोद्दीन अज्जू भाई, आसिफ अथर अली, एड. शमीम, आशिक भाई, फहीममौद्दीन, इजहार अहमद, नमो उर्फ नईम, मिनाज बैग, जुबेर शेख आदि की सहायता और सहयोग से शिविर सफल रहा. नगरसेवक व कांग्रेस शहर अध्यक्ष बबलू शेखावत भी हाजिर थे.

Back to top button