सांसद डॉ. प्रशांत पडोले बाल-बाल बचे
कांग्रेस सांसद की कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

* हादसे के बाद कार के एअर बैग भी नहीं खुले
नागपुर /दि. 30- आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जिसमें भंडारा के कांग्रेस सांसद डॉ. प्रशांत पडोले की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा उस समय हुआ जब वे नागपुर एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे. गनीमत रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद उनकी जान बच गई. जानकारी के अनुसार, हादसे के दौरान कार की एयरबैग नहीं खुली, जिस पर सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि जब सांसद ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या होगा?
बताया जा रहा है कि सांसद डॉ. प्रशांत पडोले भंडारा से नागपुर एयरपोर्ट होते हुए दिल्ली जा रहे थे, जहां संसद सत्र में शामिल होना था. इसी दौरान नागपुर के पास उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में सांसद के साथ उनका ड्राइवर भी घायल हुआ है. दोनों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया. हैरानी की बात यह रही कि प्राथमिक उपचार के बाद सांसद डॉ. प्रशांत पडोले ने एक बाइक से लिफ्ट लेकर नागपुर पहुंचे और वहां से विमान द्वारा दिल्ली रवाना हो गए.
* पहले भी हो चुका है हादसा
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 में भी सांसद का सड़क हादसा हो चुका है, जिसमें वे बाल-बाल बचे थे. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर अब जांच की मांग भी उठने लगी है. फिलहाल इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और वाहन सुरक्षा उपकरणों की कार्यप्रणाली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए





