बडनेरा से शालिमार की तरफ जानेवाली चार ट्रेन 4 से 26 अप्रैल तक रद्द

ग्रीष्मकाल में यात्रियों को परेशानी

* गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म दुरुस्ती के कारण निर्णय
अमरावती /दि.31 – दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर विभाग अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर जारी मूलभूत सुविधा का अत्याधुनिकरण के एक भाग के रुप में प्लेटफॉर्म नंबर 3 के ‘वॉशेबल अ‍ॅप्रन’ का ‘बॅलस्टेड ट्रॅक’ में रुपांतर करने के लिए एक ‘ट्रैफिक ब्लॉक’ का नियोजन किया गया है. इसके मुताबिक 4 से 26 अप्रैल तक शालिमार और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के दौरान चार रेल सेवा रद्द रहेगी. इस कारण ग्रीष्मकाल में शहरवासियों को बडनेरा से मुंबई और कोलकाता की तरफ जानेवाली ट्रेनों का पर्याय कम हुआ है.
ट्रेन नंबर 18030 शालिमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 4 से 24 अप्रैल की कालावधि में शालिमार से रद्द की गई है. ट्रेन नं. 81029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना नहीं होगी. ट्रेन नं. 12101 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-शालिमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस यह 4, 6, 7, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 तारीख को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रद्द की गई है. इसी तरह ट्रेन नं. 12102 शालिमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को शालिमार से रद्द की गई है.
ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस यह सुबह 6.20 बजे बडनेरा और 9.35 बजे नागपुर पहुंचती है. इस कारण अप-डाऊन करनेवालों के लिए यह ट्रेन सुविधा की है. इसी तरह शालिमार से नागपुर में दोपहर 2.15 बजे पहुंचती है और बडनेरा स्टेशन पर शाम 5.15 बजे पहुंचती है. यह देखते हुए नागपुर से आने के लिए यह ट्रेन सुविधा की है. शालिमार एक्सप्रेस भी एलटीटी से बडनेरा सुबह 9.35 बजे पहुंचती है. पश्चात नागपुर में दोपहर 12.15 बजे पहुंचती है. शालिमार से आनेवाले नागपुर में दोपहर 1.15 बजे पहुंचते है और बडनेरा में दोपहर 4.45 बजे पहुंचते है.

* अन्य ट्रेनों में भीड बढेगी
शालिमार, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस ट्रेन ग्रीष्मकाल में यात्रियों के लिए एक माह बंद रहनेवाली है. इस कारण अमरावती के यात्रियों के लिए मुंबई और कोलकाता की तरफ जाने के लिए पर्याय कम हुआ है. इस कारण इस मार्ग की अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों में भीड बढेगी. क्योंकि शालिमार और ज्ञानेश्वरी यह दोनों ट्रेन बडनेरा स्टेशन पर मुंबई से सुबह आती है और नागपुर की तरफ से शाम को पहुंचती है. यह दोनों महत्व की ट्रेन है. लेकिन अब वह बंद रहनेवाली है.

Back to top button