भूतेश्वर चौक में चेन स्नैचिंग

बाईक सवार बदमाश महिला के गले से मंगलसूत्र झपटकर भागे

* राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/ दि.1 –शहर के एकनाथपुरम में रहनेवाली 47 वर्षीय महिला मंगलवार 31 मार्च की शाम 5.30 बजे के दौरान भूतेश्वर चौक से पैदल जा रही थी तब बाइक सवार दो युवकों ने अचानक वहां आकर महिला के गले स 28 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र झपटकर पलायन कर लिया. इस घटना से परिसर में खलबली मच गई है. राजापेठ पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.
जानकारी के मुताबिक एकनाथपूरम निवासी पूजा नामक महिला किसी बैठक के लिए भूतेश्वर चौक से हिन्दू स्मशान भूमि की तरफ मंगलवार 31 मार्च की शाम 5.30 बजे के दौरान पैदल जा रही थी. तब दो युवक दुपहिया वाहन पर महिला के पास पहुंचे. पूजा कुछ समझ पाती इसके पूर्व ही बाइक सवार इन चेन स्नेचरों ने महिला के गले से दो लाख रूपए मूल्य का 40 ग्राम का सोने का मंगलसूत्र झपट लिया. मंगलसूत्र झपटने के बाद 12 ग्राम का पेडट नीचे गिर गया और 28 ग्राम का मंगलसूत्र लेकर दोनों चेन स्नेचर वहां से भाग गये. महिला ने चीखना शुरू किया तब परिसर के नागरिक घटनास्थल पर दौड पडे. लेकिन तब तक बाइक सवार दोनों चेन स्नेचर वहां से भाग गये थे. राजापेठ पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 394, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.

Back to top button