विदर्भ में अब 4 नये अप्पर जिलाधिकारी

30 अप्पर तहसीलदार भी मिलेेंगे

नागपुर /दि.6– राज्य की प्रशासकीय कार्यक्षमता में बढोत्तरी करने की दृष्टि से शासन द्वारा राजस्व विभाग का नया आकृतिबंध मंजूर किया गया है. 35 हजार 876 पदों की निर्मिति की गई है. इसमें विदर्भ को और 4 नये अप्पर जिलाधिकारी मिलने वाले है. इसमें अमरावती, यवतमाल, बुलढाणा और नागपुर जिले में प्रत्येकी एक स्वतंत्र अप्पर जिलाधिकारी पद रहने वाले है.
नियोजन भवन में आयोजित पत्रकार परिषद में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विविध विषय पर संवाद करते हुए राजस्व विभाग के बडे प्रशासकीय बदलाव की घोषणा की. राज्य की प्रशासकीय कार्य क्षमता में बढोत्तरी करने की दृष्टि से शासन द्वारा राजस्व विभाग का नया आकृतिबंध मंजूर किया गया है. करीबन 35 हजार 876 पदों की निर्मिति किये जाने की जानकारी उन्होंने दी. राजस्व विभाग का अंतिम आकृतिबंध 2006 में मंजूर हुआ था. पश्चात कर्मचारियों ने नये आकृतिबंध के लिए अनेक आंदोलन किये थे. आखिरकार शासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. इस निर्णय के कारण राज्य में 11 नेय अतिरिक्त जिलाधिकारी कार्यालय, 8 नये उपविभागीय अधिकारी कार्यालय, दो नये तहसीलदार कार्यालय और 69 अप्पर तहसीलदार कार्यालय शुरु होने वाले है. विकास प्रक्रिया में प्रशासकीय सुधार काफी महत्वपूर्ण रहता है और हमने वह कर दिखाया है, ऐसा भी उन्होंने स्पष्ट किया. साथ ही इस वर्ष करीबन 750 अधिकारियों को पदोन्नति दिये जाने की जानकारी उन्होंने दी. नये आकृतिबंध के मुताबिक विदर्भ को 4 अतिरिक्त जिलाधिकारी के अलावा 30 नये अप्पर तहसीलदार भी मिलने वाले है. इसमें नागपुर विभाग को 20 तथा अमरावती विभाग को 10 नये अप्पर तहसीलदार मिलेंगे.

* विदर्भ के नये अप्पर तहसीलदार कार्यालय
– अमरावती विभाग : अमरावती, अकोला, पुसद, उमरखेड, सिंदखेड राजा, मेहकर, खामगांव, वाशिम, रिसोड, कारंजा.
– नागपुर विभाग : नागपुर (ग्रामीण), हिंगणा, नागपुर (शहर), कामठी, सावनेर, काटोल, नरखेड, मौदा, कुही, हिंगणघाट, सेलू, पवनी, चामोर्शी, कुरखेडा, आरमोरी, धानोरा, सिरोंचा, एटापल्ली, अहेरी.

Back to top button