दादा सरकार का मनाया भव्य जन्मोत्सव

चांगापुर मित्र परिवार का आयोजन

अमरावती /दि.7– श्री चांगापुर मित्र परिवार महिला मंडल द्बारा कल दादा सरकार का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में गोल्टी गुप्ता , रवि गुप्ता, सुमित साहू, राहुल गुप्ता, विशाल गुप्ता, रोशन साहू, महिला मंडल की ममता सोनी, रेणु, माधुरी, पूनम, पूजा, वैशाली, हार्दिका, समीक्षा सभी पधारे थे.
उल्लेखनीय है कि चांगापुर मित्र परिवार पिछले 9 वर्षो से चांगापुर में प्रत्येक शनिवार को सुंदरकांड पाठ और महाआरती एवं प्रसादी का आयोजन कर रहा है. 5-6 लोगों द्बारा शुरू किया गया सुंदरकांड का सामूहिक पाठ अब विस्तृत हो गया है. 1000 से अधिक भक्त इस पाठ में उत्साह से एवं श्रध्दापूर्वक सहभागी होते हैं. यहां कोई जात-पात नहीं है. धर्म के प्रति सच्ची श्रध्दा और निष्ठा से यह कार्य चलता आ रहा है. भाविकों का उत्साह देखते ही बनता है. सामूहिक पाठ का यह 10 वां वर्ष है. हर्षोल्लास से कल यहां दादा सरकार का जन्मोत्सव मनाया गया.

Back to top button