गुरुसिंग सभा ने नवनीत राणा को दी बधाई

अमरावती/दि.7- गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा प्रबंधक सेवक कमेटी, अमरावती के सभी सदस्यों की ओर से सौ नवनीत राणा जी को उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं. इस अवसर पर नवनीत राणा जी ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रशासन और सेवा कार्यों की सराहना भी की.
इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा गुरु सिंघ सभा के अध्यक्ष अमरजोत सिंघ जग्गी, सचिव डॉ निक्कू खालसा, कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र सिंघ (बिट्टू) सलूजा, कोषाध्यक्ष रतनदीप सिंघ बग्गा, दिलीप सिंघ बग्गा, राजेन्द्र सिंघ सलूजा, रोहित खुराना, दिनेश सचदेवा, प्रदीप चड्ढा, हेमेंद्र सिंघ पोपली, साहिबा सिंह बागा, हरेंद्रपाल सिंघ ओबेरॉय, गुरविंदर सिंघ बेदी, सतपाल सिंघ बग्गा, राजेन्द्र सिंघ (राज) छाबड़ा, सुनील खुराना अन्य सभी सदस्यों उपस्थित थे.

Back to top button