चांदूर रेलवे में धुमधाम से मनाया विश्व आदिवासी दिवस
जल-जमिन-जंगल के रक्षकों का हुआ सत्कार

चांदूर रेलवे/दि.11– ऑल इंडिया एसी एसटी रेलवे एम्पलाइज असोसिएशन चांदूर /धामणगांव रेलवे शाखा एवं एसी एसटी रेलवे कर्मचारी सेक्शन टिमटाला, मालखेड, चांदूर रेलवे, दापोरी, धामणगांव , तलनी और पुलगांव के संयुक्त तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस धुमधाम से रविवार 9 अगस्त को चांदूर रेलवे स्थानक पर मनाया गया. इस अवसर पर सभी रेलवे कर्मचारियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीकांत कोकर्डे ने की तथा प्रमुख अतिथि और प्रमुख वक्ता के तौर पर शिक्षिका पोर्णिमा कोकर्डे उपस्थित थी. कोकर्डे दंपति ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रकाश डालते हुए इस दिन का महत्व विषद किया. व आदिवासी समाज के अधिकार ,उनकी समस्याओं पर उपाय तथा एकता की ताकद और आरक्षण की सुरक्षा पर जोर दिया. कार्यक्रम का संचालन चंपालाल कोडापे, भुषण गवई ने किया. भुषण गवई ने सभी एससी एसटी रेलवे कर्मचारियों को इस विशेष दिन पर मार्गदर्शन किया. वहीं विनोद गावंडे, प्रफुल्ल बारसे ने भी विश्व आदिवासी दिवस का महत्व विषद करते हुए सभी को शुभकामना दी.





