एलटीटी-हावडा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

नागपुर /दि.11– ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान ट्रेनों में बढती भीड और यात्रियों की अतिरिक्त मांग को देखते हए मध्यरेल्वे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनंस और हावडा के बीच विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. इस पहल से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी.
रेल्वे प्रशासन द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक यह विशेष सेवा केवल एक फेरे के लिए संचालित की जाएगी. गाडी संख्या 01145 एलटीटी-हावडा ट्रेन मंगलवार, 14 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनंस से रात 8.15 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 2.45 बजे हावडा पहंचेगी. ट्रेन नंबर 01146 हावडा-एलटीटी ट्रेन गुरुवार 16 अप्रैल को हावडा से सुबह 6 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11.45 बजे लोकमान्य तिलक टमिनंस पहुंचेगी. यात्रा के दौरान ट्रेन ठाणे, कल्याण, ईगतपुरी, नाशिक रोड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, विलासपुर, झारसुगुडा, राउल केला, चक्रधरपुर, टाटा नगर और खडगपुर में स्टॉपेज लेगी. इस विशेष ट्रेन में आधुनिक 20 एलएचबी कोच लगाये जाएंगे. जिसमें 2 एसी टू टीयर कोच, 9 एसी थ्री टीयर, 3 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच और दो लगेज सह गार्ड वैन शामिल है.

Back to top button