गर्मियों के सीजन में अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें, भीड़ के समय यात्रियों को बड़ी राहत

मुंबई और पुणे से संतरागाछी के लिए स्पेशल ट्रेनें

अमरावती/दि.14 – गर्मियों के सीजन में बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे द्वारा अतिरिक्त विशेष सेवाएं चलाई जाएंगी. इससे भीड़ के समय यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. लोकमान्य तिलक टर्मिनस – संतरागाछी विशेष ट्रेन क्रमांक 01127 विशेष 24 अप्रैल और 01 मई को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 00.15 बजे रवाना होगी और संतरागाछी में अगले दिन 07.00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन क्रमांक 01128 विशेष 25 अप्रैल और 02 मई को संतरागाछी से 15.00 बजे रवाना होगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर तीसरे दिन 00.50 बजे पहुंचेगी.
इस ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नाशिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में रहेगा. ट्रेन क्रमांक 01041 विशेष 17 और 24 अप्रैल को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11.50 बजे रवाना होगी और संतरागाछी में अगले दिन 20.30 बजे पहुंचेगी.
ट्रेन क्रमांक 01042 विशेष 19 और 26 अप्रैल को संतरागाछी से 05.30 बजे रवाना होगी और लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर अगले दिन 12.30 बजे पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव ठाणे, कल्याण, नाशिक रोड, मनमाड, भुसावल, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में रहेगा.
* पुणे – संतरागाछी विशेष ट्रेन चलेगी
ट्रेन क्रमांक 01429 विशेष 15 और 22 अप्रैल को पुणे से 10.00 बजे रवाना होगी और संतरागाछी में अगले दिन 21.00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन क्रमांक 01439 विशेष 17 और 24 अप्रैल को संतरागाछी से 15.45 बजे रवाना होगी और पुणे में तीसरे दिन 05.15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन क्रमांक 01441 विशेष 17 और 25 अप्रैल को पुणे से 10.00 बजे रवाना होगी और संतरागाछी में अगले दिन 21.00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन क्रमांक 01442 विशेष 19 और 27 अप्रैल को संतरागाछी से 15.45 बजे रवाना होगी और पुणे में तीसरे दिन 05.15 बजे पहुंचेगी.
इन ट्रेनों का ठहराव दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर में रहेगा.

Back to top button