अमरावती में इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में युकां का सातवें दिन भी सत्याग्रह जारी

सांसद वानखडे, पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर, बबलू देशमुख समेत कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता रहे बडी संख्या में शामिल

* आंदोलन तीव्र करने की चेतावनी
अमरावती/ दि. 15- केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए इंडो-यूएस ट्रेड डील के विरोध में देशभर में चल रहे आंदोलन के तहत अमरावती जिला युवक कांग्रेस द्वारा श्रृंखलाबद्ध पद्धति से किया जा रहा सत्याग्रह आज सातवें दिन भी जारी रहा. इस डील को किसान विरोधी बताते हुए इसे तत्काल रद्द करने की मांग की जा रही है.
इस अवसर पर पूर्व मंत्री यशोमती ठाकुर, सांसद बलवंत वानखड़े, विधायक भाई जगताप, जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, पूर्व विधायक वीरेंद्र जगताप, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचनमाला गावंडे सहित कई प्रमुख नेता उपस्थित रहे. युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राहुल येवले के नेतृत्व में आंदोलन चल रहा है, जबकि कार्याध्यक्ष अनिकेत ढेंगले को आज के सत्याग्रह की विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी. इसके अलावा निलेश गुहे, सागर कलाने, सहदेव बेलकर, पियूष मालवीय, वैभव देशमुख, आशीष यादव, रामलाल काले, संदीप मुंढे, शुभम बांबल, ललिता बेठेकर, विकी राठौड़, कमलेश राठौड़, धनराज आठोले, अक्षय घुमावरे और चिंटू झाड़खंडे सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे. इस दौरान राहुल येवले ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी निर्णय लेना बंद करे और इंडो-यूएस ट्रेड डील को तुरंत रद्द करे. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक यह डील वापस नहीं ली जाती, तब तक युवक कांग्रेस का यह सत्याग्रह देशभर में जारी रहेगा. इस आंदोलन के चलते अमरावती जिले का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है और आने वाले दिनों में आंदोलन के और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.
* यह ट्रेड डील घातक
संपूर्ण देश में इंडो- यूएस ट्रेड डील रद्द करने बाबत सरकार के विरोध में किसानों का हित देखते हुए युवक कांग्रेस की तरफ से सत्याग्रह शुरू हैं. वह रद्द होने की हमारी मांग हैं. किसानों की पीठ में खंजर घोंपने का काम सरकार कर रही हैं. यह काफी घातक ट्रेड डील हैं. इसके विरोध में अमरावती जिला युवक कांग्रेस भी सत्याग्रह कर रही हैं. आज इसका सातवां दिन हैं.
-एड. यशोमति ठाकुर,
पूर्व पालकमंत्री.

Back to top button