जुलाई से शुरू होगी नाइट लैडिंग

अमरावती विमानतल के व्यावसायिक उडानों की वर्षपूर्ति

* एमएडीसी का वादा, बढेगी सुविधाएं और अन्य शहरों की सेवाएं
अमरावती/ दि.16- आज अमरावती विमानतल के कमर्शियल उडानों का एक वर्ष पूर्ण हो गया. ऐसे में महाराष्ट्र विमानतल विकास कंपनी ने अमरावती एयरपोर्ट की सेवासुविधा बढाने का वादा किया. विदर्भक्षेत्र में भविष्य के अनुरूप उडान इन्फ्रास्ट्रक्चर बढाने और अमरावती विमानतल से मुंबई के अलावा भी कनेक्टिविटी शुरू करने की तैयारी दर्शायी हैं. एमएडीसी ने बताया की नाईट लैडिंग सुविधा आगामी जुलाई माह से शुरू हो सकती हैं. इसके लिए आवश्यक सभी परीक्षण पूर्ण कर लिए जाने की जानकारी देते हुए बताया कि कागजी कार्रवाई शेष हैं.
एमएडीसी ने बताया कि प्रादेशिक हवाई कनेक्टिविटी बढाने और इसी के माध्यम से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबुत करने के लिए अमरावती विमानतल का विकास किया गया. सभी जरूरी मापदंडो को पूर्ण करते हुए यहां से ठीक एक वर्ष पहले दुरदर्शी नेतृत्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के तथा सहयोग से विमानतल ऑपरेटीव हुआ. बेशक एमएडीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक स्वाती पांडे के रणनीतिक नेतृत्व और प्रयासों से तय समय में विमानतल का कार्य पूर्ण किया गया और पिछले वर्ष 16 अप्रैल को अमरावती विमानतल से व्यावसायीक उडाने शुरू की गई थी. उस समय देश के नागरी उड्डयन मंत्री और अन्य गणमान्य पधारे थे.
आरंभ में अमरावती से सप्ताह में तीन दिनों की उडाने रही. जिसे समय के साथ बढाकर अब सप्ताह में पांच दिन संचालित किया जा रहा हैं. यात्रियों का विश्वास लगातार बढ रहा हैं. घरेलू हवाई नेटवर्क भी बढने से आनेवाले दिनों में यहां से अन्य शहरों के लिए कनेक्टिविटी निश्चित ही बढाई जाएगी.
जुलाई से बढेंगा संचालन
अमरावती विमानतल ने नाइट लैंडिग सुविधा एनएलएफ की कमीशनिंग की प्रक्रिया चल रही हैं. यहां रनवे और अद्यतन तकनीक के एप्रोच लाईटींग एवं संवेदनशील सिस्टम लगाया गया हैं. एमएडीसी का यहां से रात्री उडाने शुरू करने पर फोकस हैं. यह सुविधा आगामी जुलाई से मिल सकती हैं. जिसके पास यहां से ऑपरेशन घंटे निश्चित ही बढेंगे, अनेक एयरलाइन संचालक यहां शेड्यूल देंगे अर्थात यहां से विमान सेवाएं बढेगी.
यहां केे हवाई नेविगेशन को मजबुत करने के लिए हाल ही में डीवीओआर परीक्षण हो चुका हैं. जो उडानों के सुरक्षा मानकों के लिए आवश्यक हैं. अमरावती विमानतल के विकास में यह महत्वपूर्ण कदम हैं. इसी के साथ यहां अतिरिक्त गतिविधियां भी बढनेवाली हैं. सुरक्षा, परिचालन क्षमता और भविष्य को ध्यान में रखते हुए अमरावती विमानतल में सभी सुविधाएं दी गई हैं. यहां के इन्फ्रास्ट्रक्चर और परिचालन मापदंड एवं मात्रा बढाने एमएडीसी कटीबध्द हैं.
* एक वर्ष में 450 हवाई यातायात हलचल
अमरावती विमानतल में अप्रैल 2025 से अप्रैल 2026 दौरान 450 हवाई यातायात एटीएम को संचालित किया हैं. 14 हजार से अधिक यात्रियों ने हवाई सफर किया. नियोजित और गैर नियोजित दोनों ही प्रकार की उडाने काफी रहीं. अगले वर्ष निश्चित ही यहां उडानों और यातायात में बढोत्तरी होनेवाली हैं.

Back to top button