कौन ज्यादा लड़कियां पटाएगा, अयान-उझर में लगी शर्त

और अमरावती मामले से पर्दा उठा

* लेकिन पैसों को लेकर विवाद
* गुस्से में दोस्त के 18 आपत्तिजनक वीडियो अपलोड
अमरावती/दि.16 – परतवाडा में लड़कियों के लैंगिक शोषण और ब्लैकमेल करने के मामले शायद बिना किसी रोक-टोक के चलते रहते, क्योंकि बदनामी के डर से पीड़ित महिलाएं सामने आने की हिम्मत नहीं कर पा रही थीं. लेकिन इस मामले के दो मुख्य आरोपी-अयान अहमद और उझैर खान-के आपसी विवाद के कारण ही आखिरकार पूरे मामले का खुलासा हुआ.
सूत्रों के अनुसार, अयान अहमद और उझर के बीच शर्त के रूप में ‘रेस’ लगी थी कि, उनमें से कौन ज्यादा लड़कियों को फंसा सकता है. आगे चलकर यह शर्त एक विकृत शौक में बदल गई. दोनों अपने ‘कृत्यों’ का वीडियो बनाते थे और उन्हें ऑनलाइन अपलोड करते थे.
* वाद के बाद गुस्से में वीडियो अपलोड
अयान के एक परिचित स्थानीय राजनेता ने बताया कि अयान और उझर के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ था. इसके बाद उझर ने गुस्से में आकर वे वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर दिए. अयान अहमद एमआईएम का पूर्व सदस्य है. वह अमरावती के लिए पार्टी का सोशल मीडिया काम संभालता था.
* माफी मांगकर चला गया
अचलपुर नगर परिषद के नगरसेवक मुजीब रशीद ने बताया कि, पिछले दो हफ्तों से अयान अहमद के वीडियो वायरल होना शुरू हो गए थे. दस दिन पहले मुझे इन वायरल वीडियो के बारे में पता चला था, लेकिन मैंने उन्हें खुद नहीं देखा था. मैंने उसे पकड़ा. उसने बार-बार मुझसे माफी मांगी. जिस उम्र में उसे पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए, उस उम्र में वह लड़कियों के पीछे लगकर अपना जीवन बर्बाद कर रहा है, ऐसा मैंने उसे समझाया. अयान ने अपनी आदत सुधारने का वादा किया और वहां से चला गया, ऐसा रशीद ने कहा. रशीद को यह अंदाजा नहीं था कि यह दो सहमति से जुड़े प्रेमी जोड़ों का लीक हुआ वीडियो नहीं था, बल्कि 18 लैंगिक वीडियो और 39 आपत्तिजनक फोटो की एक श्रृंखला थी, जो आगे चलकर लैंगिक शोषण और ब्लैकमेलिंग में बदल गई. इस लैंगिक शोषण का मुख्य सूत्रधार अयान अहमद अचलपुर के एक कॉलेज में दूसरे वर्ष का छात्र था. पीड़ित लड़कियां अलग-अलग शहरों की थीं और संभवतः उसी कॉलेज में पढ़ाई के लिए आई थीं.
* वीडियो उझर के पास कैसे पहुंचे
रशीद ने कहा, हमें यह जानकारी मिली कि अयान अहमद के कुछ निजी वीडियो उझर के पास थे. ये दोनों इस अपराध में एक-दूसरे के साथी थे या उझर ने अयान के फोन से ये वीडियो हासिल किए, इस बारे में मुझे कुछ पता नहीं है. लेकिन मुझे बताया गया कि, उझर ने कुछ आर्थिक मांगें की थीं, जिन्हें पूरा करना अयान के लिए संभव नहीं था. इसके बाद उझर ने अपनी धमकी सच कर दिखाते हुए वे वीडियो वायरल कर दिए. अब पुलिस इन आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है, लेकिन पीड़ित लड़कियों से बयान लेना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. क्योंकि उन्हें सामाजिक बदनामी का डर है.

Back to top button