महामार्ग पर तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर में युवक की मौत

नागपुर-तुलजापुर राष्ट्रीय महामार्ग की घटना

उमरखेड/दि.17– शहर से सटकर स्थित नागपुर- तुलजापुर राष्ट्रीय महामार्ग पर बुधवार को दोपहर में हुई भीषण दुर्घटना में एक युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई तथा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इस घटना के कारण परिसर में खलबली मच गई हैं.
जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को दोपहर 3.15 बजे के दौरान गिट्टी से भरा टाटा कंपनी का छोटा टिप्पर क्रमांक एमएच 04- एफजे- 8068 नागपुर-तुलजापुर महामार्ग से तेज रफ्तार से जा रहा था. उमरखेड बायपास के कुलस्वामिनी ढाबे के पास वाहन पर से चालक का संतुलन बिगड गया और टिप्पर द्बिभाजक से टकराकर पलटी हो गया. इस भीषण दुर्घटना में चालक के बाजू में बैठे नागापुर रूपाला ग्राम निवासी चंदू अशोक राठोड (20) की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. जबकि चालक निलेश बालाजी काले गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी हालत चिंताजनक बताई जाती है. उसे नांदेड के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया हैं. संबंधित टिप्पर गिट्टी लेकर जा रहा था. यह वाहन अमोल कालबांडे का रहने की जानकारी हैं. साथ ही इस वाहन का आवश्यक लाईसेंस और कागजपत्र न रहने की जानकारी सामने आई हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पीएसआई गणेश मुंडे व जवान संदीप जाधव ने घटनास्थल भेंट देकर पंचनामा किया. मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई हैं.

Back to top button