अज्ञात वाहन की टक्कर में व्यक्ति की मौत

अकोला बाजार /दि.14 – अज्ञात वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. यह घटना गुरुवार 13 अगस्त की रात 9.15 बजे के दौरान अकोला बाजार के जिनिंग के पास मोड पर घटित हुई. हादसे में मृतक व्यक्ति का नाम हातगांव निवासी आशीष गोविंदा कनाके (45) है.
जानकारी के मुताबिक आशीष कनाके अपने गांव की तरफ पैदल जा रहा था. तब अज्ञात वाहन ने पीछे से उसे उडा दिया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि, आशीष कनाके की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस का दल घटनास्थल आ पहुंचा. घटनास्थल पर नागरिकों की भारी भीड जमा थी. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु की है.