दोस्तों ने ही पत्थर से कुचल मार डाला
यवतमाल की घटना

यवतमाल/दि.23– पांढरकवडा रोड पर शराब पीते समय हुए झगडे में दो लोगों ने अपने मित्र को पत्थर के कुचलकर परलोक पहुंचा दिया. सोमवार रात हुई वारदात में मृत युवक का नाम मुस्ताक शेख मस्तान शेख (38) बताया गया है. पुलिस ने आरोपी सोनू अली शराफत अली और शेख समीर शेख असलम को गिरफ्तार किया है. दोनों अलकबीर नगर के रहनेवाले हैं.
पुलिस ने बताया कि, तीनों पक्के मित्र थे. साथ में कई बार शराब पीते थे. सोमवार रात शराब पीते समय पांढरकवडा रोड के छोटे गैरेज के पीछे तीनों के बीच पुरानी छोटीसी बात पर झगडा हुआ. जिसमें आरोपियों ने मुस्ताक शेख के सिर, पेट और सिने पर भारी पत्थर से वार कर दिए. जिससे मुस्ताक की मौके पर ही जान चली गई. वारदात की भनक लगते ही मृतक का बेटा और अन्य रिश्तेदार घटनास्थल पर दौडे. यवतमाल शहर थाने के निरीक्षक नीलेश सुरडकर दलबल के साथ वहां पहुंचे. पंचनामा किया. लाश को पीएम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा. पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को बंदी बनाया है.




