यवतमाल में तीन लोग बहे
कुपटी नदी में बाढ

* कार सहित महिला और बच्चे बहे, पति बचा बाल-बाल
यवतमाल/दि.31 – विदर्भ में जुलाई के अंतिम दिनों में शुरू जबर्दस्त बारिश के दौर से सर्वत्र हाहाकार मचा है. अमरावती संभाग के यवतमाल, अकोला, अमरावती और अन्य भागों में दो दिनों से बारिश ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया है. इस बीच आज सुबह यवतमाल जिले में दहेली ग्राम के पास बडी दुर्घटना हो गई. कुपटी नदी के पूल पर कार सहित तीन लोग बह जाने की खबर है. घटना में पति बाल-बाल बच गया. किंतु पत्नी और दो बेटियां वाहन सहित बह गई.
बताया जाता है कि अविनाश खंडारे ने पेड पर चढकर किसी तरह जान बचाई. वहीं माधवी खंडारे और दो बेटियां इर्टिका कार सहित उफनती कुपटी नदी में बह गये. बाढ के पानी का अंदाज न आने से यह भयंकर घटना होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि महिला और दोनों बेटियों की तलाश उफनते पानी मेें की जा रही है. यह लोग लोणी की ओर लौटते समय घटना हुई. दारव्हा तहसील का दहेली परिसर घटना से सहम उठा है. प्रशासन के बचाव दस्ते खोज मुहिम में जुटे है. दोनों बेटियों के नाम सांची और प्राची बताए गये है. पालकमंत्री संजय राठोड को घटना के बारे में पता चलते ही उन्होंने प्रशासन को तत्काल उचित सहायता के निर्देश दिए है.





