अतिक्रमण तोडते ढही दीवार, 3 जख्मी

चांदुर बाजार-परतवाडा रोड की घटना

चांदूर बाजार/दि.30 – परतवाडा-मोर्शी-चांदूर बाजार महामार्ग पर बुधवार को अतिक्रमण विरोधी बडी कार्रवाई शुरु की गई. सडक किनारे बनाए गए पक्के अतिक्रमण जेसीबी से तोडते समय एक जर्जर दीवार ढह गई. जिससे दो पुलिस कर्मचारी और एक अन्य व्यक्ति घायल हो जाने का समाचार है. बुधवार दोपहर यह घटना होने की जानकारी देते हुए बताया गया कि, एक घायल के हाथ में काफी चोटे लगी है.
जानकारी के अनुसार घायलों में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बंदोबस्त में तैनात समीर चौधरी और गोपाल घाटे के अलावा नंदू नाम का व्यक्ति है. समीर चौधरी के हाथ में 15 टाके लगाने पडे हैं. समीर को आगे उपचार के लिए अमरावती भेजा गया है.

Back to top button