विदर्भ की दिव्या देशमुख को अर्जुन अवॉर्ड
महाराष्ट्र से विदित का भी नाम

* 17 खिलाडियों को पुरस्कार, इस बार खेल रत्न नहीं
नागपुर/दि.18 – नागपुर की ग्रैंड मास्टर दिव्या जीतेंद्र देशमुख को खेल क्षेत्र का अग्रणी अर्जुन पुरस्कार घोषित किया गया है. महाराष्ट्र के विदित संतोष गुजराथी का भी नाम 17 लोगों की सूची में है. जिसमें इस वर्ष के अर्जुन पुरस्कारों की घोषणा हुई है. तथापि खेल रत्न यह सर्वोच्च पुरस्कार इस बार किसी भी खिलाडी को नहीं दिया जा रहा. पूर्व न्यायाधीश न्या. अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने आज खिलाडियों के नामों पर मुहर लगाने का समाचार है.
अपनी दिव्या देशमुख को अर्जुन पुरस्कार घोषित किए जाने से संतरा नगरी, उपराजधानी नागपुर खुशी से फुली नहीं समाई है. देशमुख परिवार को बधाई देनेवालों का तांता दोपहर से ही लग गया. उधर अर्जुन अवॉर्ड में एथलेटिक्स के खिलाडी तेजस्विन शंकर, मोहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी का भी नाम है. बैडमिंटन के दिग्गज प्रशिक्षक पी. गोपीचंद की बेटी गायत्री और ट्रीसा जॉली को अर्जुन अवॉर्ड दिया जा रहा है. बॉक्सींग में नरेंद्र, डेफ शूटिंग में धनुष श्रीकांत, हॉकी लालरेमसियामी तथा राजकुमार पाल को अर्जुन अवॉर्ड घोषित हुआ है. आगामी 28 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस पर यह अवॉर्ड प्रदान किए जाते हैं. कबड्डी में सुरजीत और पूजा, पॅरा-शूटिंग में रुद्रांश खंडेलवाल, पॅराएथलेटिक्स में एकता भयान, रोइंग में अरविंद सिंग तथा निशानेबाजी में अखिल श्योराण इन गुणी खिलाडियों को प्रतिष्ठापूर्ण सम्मान दिया जाएगा.





