आशीष गुप्ता को दो ने दे मारा पत्थर
चायनीज की गाडी पर झगडा

अमरावती/दि.18 – गाडगेनगर थानांतर्गत पंचवटी पुल के नीचे चायनीज का ठेला लगाने वाले आशीष गणेश गुप्ता को दो युवकों ने गालीगलौज कर सिर पर पत्थर दे मारा. आशीष की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी चेतन और राहुल भाकरे को नामजद किया है.
पुलिस शिकायत में आशीष ने बताया कि, वह सबनीस प्लॉट निवासी है. चायनीज का ठेला लगाता है. 16 अप्रैल की रात पौने 12 बजे आरोप चेतन और राहुल भाकरे उसके ठेले पर आये. ऑर्डर लेने की जबरदस्ती करने लगे. आशीष गुप्ता ने कहा कि, गाडी बंद कर रहा हूं, ऑर्डर नहीं ले सकता. आरोपियों ने गालीगलौज शुरु कर दी. शिकायत के मुताबिक राहुल भाकरे ने उसे पकडा और चेतन ने सिर पर पत्थर दे मारा. पुलिस ने बीएनएस की धारा 118 (2), 3 (5) के तहत अपराध दर्ज किया है.





