चंद्रपुर में चौथी के छात्र की हृदयाघात से मौत
शाला जाने की तैयारी करते समय घटित हुई घटना

* पालकों में चिंता का वातावरण
चंद्रपुर/ दि.20- शाला जाने के लिए तैयारी करते समय एक 10 वर्षीय अन्य छात्र की हृदयाघात से मृत्यु होने की घटना सोमवार 20 अप्रैल को सुबह 7 बजे के दौरान ब्रम्हपुरी के देलनवाडी में घटित हुई. लोकमान्य तिलक प्राथमिक विद्यालय के कक्षा चौथी ‘ब’ के छात्र इशान सत्यपाल आत्राम को यह दिल का दौरा पडा. इस नन्हें छात्र की मृत्यु से संपूर्ण शहर में शौक व्याप्त हैं.
जानकारी के मुताबिक इशान यह हर दिन के मुताबिक शाला जाने के लिए सुबह निंद से उठा. स्नान करने के बाद वह शाला का गणवेश परिधान कर तैयारी कर रहा था तब सुबह 7 बजे के दौरान उसे अचानक दिल का दौरा पडा और नीचे गिर पडा. मासूम बेटे की अवस्था देखकर माता-पिता उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए. लेकिन दुर्भाग्यवश उपचार शुरू रहते उसने दम तोड दिया. डॉक्टर द्बारा मृत घोषित करते ही आत्राम परिवार पर दुखों का पहाड टूट पडा. इशान यह पढाई में ही नहीं बल्कि खेल में भी होनहार था. उसके मिलनसार स्वभाव के कारण वह शिक्षक और साथी छात्रो का लाडला था. अपने लाडले छात्र की इस तरह अकाल मृत्यु से शाला के शिक्षकों को झटका लगा हैं. इशान की स्मृति में अभिवादन करने और उसे श्रध्दांजलि अर्पित करने कल मंगलवार 21 अप्रैल को विद्यालय में विशेष श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया हैं. केवल 10 साल के छात्र की हृदयाघात से मृत्यु होने की खबर से पालकों में दहशत और चिंता का वातावरण निर्माण हो गया हैं. इशान के पिछे माता-पिता, भाई का भरापूरा परिवार हैं.





