हादसे का दिखावा कर प्यार में रोडा बने पति का किया ‘गेम’

जीजा-साली की मिलीभगत, शेंदुरजनाघाट थाना क्षेत्र की घटना

वरूड /दि.21- दुर्घटना का दिखावा कर प्यार में रोडा बने पति को पत्नी ने बहन के पति यानी जीजा के मिलीभगत कर मौत के घाट उतार दिया. घोगरा नाला के पुल के नीचे 2 अप्रैल को बरामद हुए शव के मामले में जांच करते समय यह सनसनीखेज बात उजागर हुई है. मृतक के साढू और पत्नी के खिलाफ शेंदुरजनाघाट पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है. मृतक का नाम मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के खडकी ग्राम निवासी किशोर प्रेमलाल युवनाते (34) है. जबकि आरोपियों के नाम मृतक की पत्नी शिवकला किशोर युवनाते (21) और साढू मखन मनदेव धुर्वे (32) है.
जानकारी के मुताबिक करवार नाका से पिपलगढ़ मार्ग पर घोगरा नाले में पुल के नीचे दुर्घटनाग्रस्त दुपहिया और किशोर का शव बरामद हुआ था. वह दादी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होकर मखन के साथ खडकी ग्राम लौट रहा था. पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज किया था. रिश्तेदारो से पूछताछ की गई तब शिवकला और मखन के बीच प्रेमसंबंध रहने का पता चला. पश्चात शिवकला और मखन से पूछताछ की गई, तब किशोर प्यार में रोडा साबित होने से उसकी हत्या किए जाने की कबूली उसने पुलिस को दी. जिला पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, उफविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष खांडेकर, निरीक्षक किरण वानखडे, थानेदार दीपक महाडीक, पीएसआई मंगेश शेगोकार ने यह कार्रवाई की.
* पत्थर से कूचलकर की हत्या
मृतक किशोर और मखन यह दुपहिया वाहन से अपनी ससुराल गव्हारगोंदी से अंतिम संस्कार निपटाकर आ रहे थे तब करवार नाका से पिपलगढ़ मार्ग पर घोगरा नाला के पुल के नीचे मखन ने किशोर को रोककर पत्थर से कूचलकर मार डाला. बाद में दुर्घटना का दिखावा करने के लिए शव पुल के नीचे डाल दिया.
* तीन दिन रिमांड पर
शिवकला और मखन की कबूली के बाद 19 अप्रैल को दुर्घटना के प्रकरण में बढोतरी कर धारा 103(2), 238, 61(2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया. उन्हें 20 अप्रैल को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है.

Back to top button