गर्मियों में खाद्य सुरक्षा चेतावनी

सावधान! इडली-डोसा के बैटर से हो सकती है फूड पॉइजनिंग

वर्धा/ दि.21- इडली, सांभर-वड़ा, डोसा और उत्तपम जैसे व्यंजन अब देश के किसी भी हिस्से में आसानी से उपलब्ध हैं. होटलों में मानो इनका एकाधिकार सा है. इनका मुख्य गुण यह है कि इन्हें खमीर उठाकर तैयार किया जाता है. लेकिन, पिछले कुछ दिनों में इन खाद्य पदार्थों से जुड़ी कुछ घटनाओं के बाद, एक केंद्रीय संस्था ने सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है.
यह संस्था ’भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण’ है, जो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अंतर्गत स्थापित एक स्वायत्त संस्था है. खाद्य गुणवत्ता की जांच करना और सुरक्षित भोजन के लिए मानक निर्धारित करना इसका मुख्य कार्य है. हाल ही में बेंगलुरु की एक कैंटीन में इडली-वड़ा खाने के बाद 90 कर्मचारियों को फूड पॉइजनिंग हो गई थी. इसी पृष्ठभूमि में एफएसएसएआई ने अप्रैल 2026 में विशेष गाइडलाइन्स (नियमावली) जारी की हैं.

Back to top button