जिला वकील संघ चुनाव की तस्वीर स्पष्ट, एड. सुमीत शर्मा निर्विरोध लाइब्ररी सचिव
अध्यक्ष पद के लिए अनिल विश्वकर्मा, प्रशांत देशमुख और धनराज साधवानी में टक्कर

* नामांकन प्रक्रिया पूर्ण, उम्मीदवारों की सूची जारी, महिलाओें की सीट हेतु तीन में मुकाबला
अमरावती/ दि.21-अमरावती जिला वकील संघ की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने पर अब आगामी 30 अप्रैल को जिला वकील संघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव होने जा रहे हैं. जिसकी नामांकन प्रक्रिया आज पूर्ण हो गई और पदो के मुकाबले स्पष्ट हो गए. एड. सुमित शर्मा निर्विरोध लाइब्ररी सचिव निर्वाचित होने की जानकारी चुनाव अधिकारी एड. रामपाल कलंत्री द्बारा घोषित उम्मीदवारों की अंतिम सूची से मिल रही हैं. उसी प्रकार अध्यक्ष पद के लिए अनिल विश्वकर्मा, प्रशांत देशमुख और धनराज साधवानी में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन गए हैं.
उसके अलावा सचिव पद के लिए एड. गिरीष धर्माले, एड.सचिन पंडितकर में मुकाबला हैं, उपाध्यक्ष पद के लिए एड. इमरान नुरानी, एड. आर.एस. भोयर, एड. नरेंद्र गजभिये, एड. डॉ. धनंजय तोटे के बीच टक्कर होने जा रही हैं. महिला उपाध्यक्ष के लिए एड. भावना ठाकरे खंडारे, एड. प्राजक्ता वरूडकर और भूमिका वानखडे मैदान में उतरे हैं. ग्रंथालय सचिव पद के लिए एड. चेतन बुंदेले, एड. सुमित शर्मा उम्मीदवार रहे किंतु चेतन बुंदेले ने सुमित शर्मा द्बारा वकील संघ के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वकिलों के हित में किए गए कार्यों के कारण बुंदेले ने अपना नामांकन आज तय अवधि में पिछे ले लिया, जिससे एड. सुमित शर्मा निरर्विरोध हो गए. इसी तरह सदस्य पद के लिए एड. आदित्य गुप्ता, एड. गौरव राउत, एड. श्रीधर अकोलकर, एड. प्रवीण आठवले, एड. रोहन बाकडे, एड. अक्षय खराटे, एड. रमेश रंगारकर, तथा महिला पद के लिए एड. रश्मी देउसकर, एड. शीतल गाहन, एड. सुरभी कुर्वे और एड. ऋतुजा पाठारे अपना भाग्य आजमा रहे हैं.
यह चुनाव वर्तमान अध्यक्ष एड. सुनील देशमुख, उपाध्यक्ष एड. आशीष लांडे, सचिव एड. अमोल मुरल, ग्रंथालय सचिव एड. विद्या मानके (काले), सदस्य एड. ऋषिकेश उपाध्ये, एड. सुमित शर्मा, एड. अक्षय बोले, एड. नेतल मल्ला, एड. आशीषसिंह परिहाल, एड. विशाखा तागडे (पाटिल) और एड. पूनम रिठे के मार्गदर्शन में होने जा रहे हैं. मुख्य चुनाव अधिकारी के रुप में एड. रामपाल कलंत्री और सहायक चुनाव अधिकारी के रुप में एड. शोएब खान कामकाज देख रहे हैं.
* ऐसा है चुनावी कार्यक्रम
अमरावती जिला वकील संघ के 30 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए 22 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक चुनाव आपत्ति और उन आपत्तियों पर दोपहर 12 से 3 बजे तक सुनवाई होगी और 4.30 बजे इन आपत्तियों का फैसला होगा. 24 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम पीछे ले सकेंगे. उसी दिन 5.30 बजे चुनाव मैदान में रहे उम्मीदवारों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी. 30 अप्रैल को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और 1 मई को सुबह 10.30 बजे से मतगणना होगी.





