23 को मनपा की आमसभा
पिछली स्थगित आमसभा के कामकाज को किया जाएगा पूरा

अमरावती/दि.21 – कल सोमवार 20 अप्रैल को अमरावती महानगर पालिका की आमसभा आयोजित की गई थी. जिसे कुछ समय के कामकाज व कार्रवाई के बाद स्थगित कर दिया गया था. ऐसे में शेेष प्रस्तावों एवं विषयों पर चर्चा करते हुए कामकाज को पूरा करने के लिए अब आगामी गुरुवार 23 अप्रैल को एक बार फिर अमरावती मनपा की आमसभा आयोजित की जा रही है. जिसमें पिछली आमसभा के सभी प्रलंबित विषयों पर चर्चा करते हुए उनका निपटारा किया जाएगा.
अमरावती मनपा के नगर सचिव संदीप वडूरकर द्वारा इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया कि, आगामी गुरुवार 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे अमरावती मनपा के विश्वरत्न डॉ. बाबासाहब आंबेडकर सभागार में आमसभा का प्रारंभ होगा. उन्होंने मनपा के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से इस आमसभा में समय पर उपस्थित रहने की अपील की है.





