शराब के लिए पैसे न देने पर युवक की हत्या का प्रयास

शहर के महावीर नगर परिसर की घटना

* दो संदिग्ध गिरफ्तार, एक फरार
अमरावत /दि.22– शराब पीने के लिए 200 रुपए न देने पर तीन युवकों ेने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या करने का प्रयास किया. यह घटना 20 अप्रैल की रात 12 बजे के दौरान महावीर नगर स्थित अंबा मंगलम के पास घटित हुई. हमले में घायल युवक का नाम शिवशक्ति नगर निवासी शैलेश लक्ष्मणराव राणे (31) है.
जानकारी के मुताबिक शैलेश राणे 20 अप्रैल की रात अपने घर की तरफ जा रहा था, उसी समय परिसर में रहने वाला आरोपी अजय वानखडे अपने दो साथियों के पास शैलेश के पास पहुंचा. तीनों युवकों ने शैलेश को रोककर शराब पीने के लिए 200 रुपए की मांग की. लेकिन शैलेश के पैसे न देने पर तीनों युवकों ने उससे विवाद शुरु कर दिया. इस विवाद के चलते अजय वानखडे ने जेब से चाकू निकालकर राणे पर हमला कर दिया. पश्चात तीनों युवक वहां से भाग गये. गंभीर रुप से घायल शैलेश राणे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. मंगलवार 21 अप्रैल को पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि मुख्य आरोपी अजय वानखडे फरार बताया जाता है.

Back to top button